राजकुमारी ने एक व्यक्ति से पूछा- किसका विवाह है। उस व्यक्ति ने उत्तर दिया- आप नही जानती क्या? कल हमारे राजकुमार हर्षवर्दधन का विवाह है। राजकुमारी चकित रह गई। अक्समात उसकी ख्याल मे आया कि हर्षवर्दधन से मिले उसे कल एक साल पुरा हो जायेगा। याद आते ही उसे सिहरन हो आई। वह सोचने लगी क्या मै एक बदसूरत आदमी से विवाह करूँगी। उसी समय सामने से राजकुमार आता दिखाई दिया। उसने दुल्हे का वस्त्र पहने हुए थे। राजकुमारी को देखते ही बोला- वाह राजकुमारी तुम! बड़ी प्रसंन्ता की बात है। कि तुमको अपना वचन याद रहा।
राजकुमारी ने अंजान बनते हुए कहा- वचन! कैसा वचन!
राजकुमारी के शब्दो में उसे बड़ा झटका लगा और बोला- अजीब बात है। तुमको याद नही? यही, इसी स्थान पर तुमने मुझे वचन दिया था कि एक वर्ष के बाद तुम मुझसे विवाह करोगी।
राजकुमारी हँसी और बोली- ओह! वचन! देखो, तुम्हारे स्थान पर कोई मुर्ख, ग्वांर व्यक्ति होता, तो वह अवश्य कहता कि तुमने वचन दिया था। अत: तुमने मुझसे विवाह आवश्य करना होगा। किन्तु तुम तो बुद्धिमान हो। इसलिए तुम अपने सोच सकते हो कि जिस समय मैंने वचन दिया था, उस समय में मुर्ख थी और अपना अच्छा बुरा विचार नही कर सकती थी। तुम्हारे कृपा से जो मुझे ज्ञान मिली है। यदि वह वचन देते समय भी मेरे पास होता, तो क्या, मै ऐसा वचन दे सकती थी? जरा सोचो तो, यदि मुझसे वास्तव में विवाह करना चाहते थे तो मुझे मुर्ख ही रहने देते। राजकुमार बोला- रक्षा करना। मुर्ख और अबोध व्यक्ति जो कहता वही मै तुमसे कहूंगा, क्योंकि मेरे जीवन की सारी खुशिया दांव पर लगी है। फिर मुर्ख और बुद्धिमान मे कैसे अंतर कर सकते हो? मुर्ख और अबोध क्या मानव नही होते? तुम खुद एक वर्ष पूर्व क्या थी। खेर, तुम यह बताओ कि मेरी कुरुपता को छोड़कर मुझमे ऐसे कौन सी चीज है, जो तुमको पसंद नहीं है। क्या तुम मेरी शिक्षा, मेरी बुद्धि, मेरे चरित्र या मेरे व्यवहार से संतुष्ट नहीं हो।
राजकुमारी बोली- तुम्हारे ये सब गुण मुझे पसंद है।
यदि यह बात है तो चिन्ता कैसी! यदि तुम चाहो तो संसार का सबसे सुंदर व्यक्ति बना सकती हो।
राजकुमारी बोली- यदि ऐसा है तो मै सच्चे हृदय से चाहती हूँ कि तुम संसार की सबसे सुंदर व्यक्ति बन जाओ। जैसे ही राजकुमारी के मुँह से ये शब्द निकले, वैसे ही हर्षवर्दधन उसे अत्यधिक सुंदर दिखाई पड़ने लगा। उसके बाद परी का वरदान सच साबित हुआ। हर्षवर्दधन कि कुरुपता गायब हो गयी और वह अत्यधिक सुन्दर राजकुमार बन गया। खुद राजकुमारी उसकी सुंदरता पर इतनी मोहित हो गयी वह उससे विवाह करने के लिए तैयार हो गयी।
समाप्त



0 Comments