परी का वरदान पार्ट 2

सुंदरता मे बड़ा आकर्षक होता है। जब दोनो बहन एक साथ कही जाती, तो लोग छोटी की अधिक कद्र करते। पहले तो सब लोग सुंदर राजकुमारी की सरहाना करते। किन्तु शीघ्र ही बड़ी की पोल खोल जाती और लोग उसे छोड़कर छोटी को घेर लिया करते, क्योंकि उसकी प्यारी प्यार अक्ल से भरी बाते सुनने में उन सबको अपूर्व आनंद आता था। 

यद्द्पि बड़ी लड़की मुर्ख आवश्य थी। किन्तु वह अपनी इस उपेक्षा को समझती थी। वह सोचती कि कितना अच्छा हो कि कोई उसकी सारी सुन्दरता क्यो न ले ले। रानी उसे प्यार करती थी। उसकी मुर्खताओ के लिए कभी कभी डांट भी देती थी। तबग् वेवाश् राजकुमारी अत्यंत दुःखी और निराश हो जाती। 

एक दिन अपने दुःख को हल्का करने के लिए वह चुपके से वन की ओर चली गई और अकेले में उसके हृदय का दुःख आँसु बनकर फुट निकला। तभी अक्समत् वहाँ उसे एक आदमी आता हुआ दिखाई दिया। वह व्यक्ति शक्ल सूरत और चाल ढाल से तो बेहद बदसूरत था। किन्तु उसका वस्त्र राजकुमारो जैसा शानदार था। वह कुरूप व्यक्ति राजकुमार हर्षवार्दद्ध ने अत्यंत आदरपुरवाक् उसका अभिवादन किया और पूछा- क्या कारण है कि आप इतनी उदास और निराश नजर आ रही है? मैंने अपने जीवन में अनेक रूपवती नारियों को देखा है । किन्तु ऐसा रूप एंव आकर्षण किसी अन्य मे नही पाया। हो सकता हैं, यह सही हो। किन्तु कहते- कहते राजकुमारी चुप हो गई। 

हर्षवार्दद्ध ने कहा- रूप एक ऐसी वस्तु है, जो सारी कमियो को दूर कर देती हैं। इसलिए सुंदर लोगो के दुःखी होने का ऐसा क्या कारण हो सकता है? राजकुमारी ने उत्तर दिया- कारण! क्या बताऊँ? मैं जितनी सुंदर हु। उतनी ही मुर्ख भी हूँ। इससे अच्छा तो यही होता है कि मैं आपके भाँति कुरूप होती, किन्तु थोड़ी सी बुद्धि आवश्य होती। 

राजकुमारी को हर्षवार्दद्ध ने समझाया- राजकुमारी! कम बुद्धिमान होने कि अनुमति होना ही बुद्धिमान होने की सबसे बड़ी निशानी है। बुद्धि तो ऐसा गुण है, जिसके पास जितना अधिक होता है। वह उसकी उतना ही कम अनुभव करता है। राजकुमारी ने बोला यह सब तो मेरी समझ से परे की बात है। किन्तु मै इतना जानती हूं । कि मै मुर्ख हू इसलिए दुःखी हूँ। 

राजकुमार हर्षवार्दद्ध बोला- बस, इतनी सी बात है। मै तुम्हरी दुःख दूर कर सकता हूँ। राजकुमारी ने प्रशन किया-- किस प्रकार राजकुमार ने उत्तर दिया- मुझे वरदान मिला है कि मै जिस लड़की से सबसे अधिक प्यार करुंगा उसे अपने जैसे ही बुद्धिमान बना लूँगा और राजकुमारी मै जिसे बहुत अधिक प्यार करता हूँ। तुम वही लड़की हो। मै तुमसे विवाह करना चाहता हूं। वचन दो कि मुझे तुम अपना पति स्वीकार करोगी। 

राजकुमारी ठगी सी रह गयी। उसके मुँह से कोई शब्द नहीं निकला। 



      




हर्षवार्दद्ध बोला-- मैं समझ गया। ऐसा वचन देना तुम्हारे लिए कठिन होगा। वचन न देने से मुझे कोई आपत्ति नहीं है। किन्तु फिर भी विचार करने के लिए मै तुम्हे वर्ष का समय देता हूँ। राजकुमारी एक तो वैसे ही मंद बुद्धि की थी और दूसरे उसके मन में बुद्धि प्राप्त करने की इतनी इच्छा थी कि उसे लगा, जैसे एक वर्ष तो एक युग के समान है। जो कभी समाप्त ही नहीं होगी। इसलिए उसने हर्षवार्दद्ध का वचन स्वीकार कर लिया। उसने राजकुमार हर्षवार्दद्ध को वचन दिया की वह एक वर्ष बाद उनसे विवाह कर लेगी। ज्योहि राजकुमारी ने यह वचन दिया, त्योहि उसे आभास हुआ की एकदम बदल गयी है। उसे अनुभूति हुई की उसके दिमाग मे अब जो भी बात आती हैं, उसे वह सहज और सरल रूप से कह सकती हैं। तुरंत ही वह हँस हँस कर हर्षवार्दद्ध के साथ ऐसी समझ में भारी बाते करने लगी कि राजकुमार को लगा, कही उसने राजकुमारी को अपनी बुद्धि से अधिक बुद्धि तो नही दे दी है। जब वह महल में लौटी तो लोग यह देखकर चकित रह गए की राजकुमारी मे अचानक परिवर्तन कैसे आ गया। वह अब उतनी ही चतुर और चालक हो गयी, जितनी की वह पहले फूहर और मुर्ख थी। पूरे राजपरिवार को प्रसंन्ता का पारावार न रहा। 

किन्तु उसकी छोटी बहन को बड़ी का यह परिवर्तन जरा भी नही सुहाया, क्योंकि अब उसे कौन घास डालेगा। अब तो वह अपने बड़ी बहन के सामने अत्यधिक बदसूरत और फुहर लग रही थी। उसके बाद राजा राज- काज मे अपनी बड़ी बेटी का सलाह लेने लगा। यह समाचार बहुत तेजी से चारो ओर फेल गया। पड़ोसी राज्यो के अनेक रजकुमार उससे विवाह करने की अपनी इच्छा व्यक्त करने लगे। किन्तु राजकुमारी ने किसी का भी प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया। क्योंकि उनमे से एक भी उसके बराबर बुद्धिमान नही था। तब एक ऐसा राजकुमार् आया, जो इतना शक्तिशाली इतना धनी, इतना बुद्धिमान और इतना सुंदर था कि राजकुमारी उस पर अशक्त हो गई। यह देखकर रानी ने कहा- बेटी   ! जिस पसंद करोगी उससे ही तुम्हारी विवाह होगा। संसार का यह नियम है। जो जितना बुद्धिमान होता है उसे किसी बात का निर्णय करने मे उतनी ही देर लागत है। इसलिए राजकुमारी ने अपने पिता से कहा- इसका निर्णय मै कुछ दिन बाद करूँगी। 


पार्ट- 3  कल ही आ जायेगा। दोस्तो अगला पार्ट बहुत ही मजेदार होने वाली है इसलिए मिस मत करियेगा।